• Sun. Aug 23rd, 2026

30 जनवरी से शुरू होगा फिरोजाबाद महोत्सव

Share

30 जनवरी से शुरू होगा फिरोजाबाद महोत्सव

लखनऊ: 03 जनवरी 2025सुहागनगरी जनपद फिरोजाबाद में संस्कृति, कला और मनोरंजन का अद्भुत संगम फिरोजाबाद महोत्सव 30 जनवरी से पीडी जैन ग्राउंड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियों से सुसज्जित होगा। साथ ही, देशभर के प्रमुख शिल्पकार अपनी उत्कृष्ट कृतियों के साथ शिल्प मेले में हिस्सा लेंगे। पांच फरवरी को फिरोजाबाद स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के साथ महोत्सव का समापन होगा।यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2023 में कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है, और हर वर्ष इसकी भव्यता में वृद्धि हो रही है। बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं। इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो इसे और अधिक यादगार बनाएंगे। इसके साथ ही शिल्प मेले का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। पांच फरवरी को फिरोजाबाद स्थापना दिवस के आयोजन को विशेष रूप से भव्य रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां से एक अविस्मरणीय अनुभव लेकर जाएं। इसके लिए पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *