समाज की बुराईयों को दूर करने को आगे आए संस्था के सदस्य
सैदपुर (गाजीपुर) : सामाजिक संस्था युवा शक्ति संघ ने का 10वां स्थापना दिवस रविवार को गांधीनगर स्थित संस्था के अध्यक्ष सुनील यादव के आवास पर मनाया गया। आगंतुकों ने मां सरस्वती एवं पूर्व विधायक स्व राजीत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया। संस्था के अध्यक्ष के प्रदेश के बाहर होने के कारण प्रवक्ता ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंन कहा कि इस संस्था के गठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना एवं गरीब व असहायों की सहायता करना है। संस्था का श्लोगन ही है कि बदला नहीं बदलाव चाहिए, इसी की तर्ज पर कई सारे कार्य इन 10 वर्षों में किया गया है। अब संस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य जिलों में भी हो गया है और हजारों सदस्य जुड़ चुके हैं। प्रदेश स्तर पर अच्छे कार्यों को करने के लिए संस्था के सदस्य अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। शिवशंकर यादव, शिवेंद्र सिंह, राकेश निषाद, राहुल यादव, सतेंद्र, पवन यादव, गुरुज्ञान जायसवाल, रामनिवास यादव, अभिषेक साहा आदि थे।
