रात में स्टेशन पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व तहसीलदार, बांटा कंबल
सैदपुर (गाजीपुर) : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, तहसीलदार देवेंद्र यादव एवं नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय रविवार की रात औड़िहार जंक्शन पर पहुंचे और स्टेशन पर मौजूद गरीब एवं असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया। अधिकारियों का कार्य देख यात्रियों ने सराहना की।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पहुंचते ही स्टेशन पर खलबली मच गई। हालांकि की अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि वह सेवा कार्य करने आए है। स्टेशन पर लावारिस रूप से रहने वाले लोगों से मिलकर उनमें कंबल का वितरण किया और लंच पैकेट भी दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता हर किसी का कर्तव्य है। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को यह कार्य करना चाहिए। तसहीलदार ने कहा कि सौभाग्यशाली होते हैं वह लोग जिन्हें जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर मिलता है। ऐसे लोगों की सेवा का कार्य अवश्य करना चाहिए।
