• Sun. Aug 23rd, 2026

चोरी के कुछ घंटे बाद ही चोर असलहा के साथ गिरफ्तार

Share

चोरी के कुछ घंटे बाद ही चोर असलहा के साथ गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर) : भितरी बाजार में पुलिस चौकी के महज 100 मीटर के अंदर एक ही रात में करीब 10 दुकानों और गुमटियों का ताला चटकाकर पुलिस को कड़ी चुनौती देने वाले शातिर चोर की पुलिस ने न सिर्फ चुनौती स्वीकार कर ली, बल्कि उसे घटना के महज 30 घंटों में असलहे व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।भितरी पुलिस चौकी के सिर्फ 100 मीटर के दायरे में एक शातिर चोर ने करीब 10 दुकानों व गुमटियों का ताला चटका दिया था। इस दौरान वो एक रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते कैद हुआ था। जिसमें वो चोरी के दौरान इस कदर निश्चिंत दिख रहा था, जैसे या तो वो खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा था या फिर मंदबुद्धि लग रहा था। यहां तक कि उसने अपनी पहचान छिपाने का भी प्रयास नहीं किया था और मुंह पूरा खोल रखा था। उसकी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भितरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश यादव ने पहले उसकी पहचान की। इसके बाद मुखबिरों की सूचना के आधार पर महज 30 घण्टों के अंदर उसे धुवार्जुन पुलिया से धर दबोचा और उसे थाने ले आये। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी तमंचा भी बरामद हुआ। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र मनोज राम निवासी आरी सईतापट्टी करण्डा बताया। इसके नाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकानों से चोरी किये गए पांच हजार की नकदी व सात डिब्बा सिगरेट बरामद किया। शेष कुछ नकदी को खर्च कर दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि नंदगंज में भी मोबाइल की चोरी के दौरान पकड़ा गया था। उसने बताया कि वो पॉलिटेक्निक का छात्र है। पुलिस समेत आमजन को भी सबसे ज्यादा हैरानी तब हो रही थी जब वो गिरफ्तारी के बाद से जेल जाने तक हंसता रहा। उसके चेहरे पर जरा सी शिकन तक न थी। उसे देखकर लग रहा था कि वो बेहद माहिर चोर है। चौकी इंचार्ज ने भी बताया कि चोर काफी मनबढ़ किस्म का है, इसीलिए उस पर जरा भी फर्क नहीं है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल योगेंद्र सिंह के इस फौरी कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *