• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

उप समिति की सदस्यों ने प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की उप समिति के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण के क्रम में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र उद्योग विकास संस्थान प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित छात्राओं से प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत रूप से पूछा गया। इस दौरान कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि कौशल विकास के तहत फैशन डिज़ाइनर की जो ट्रेनिंग आपको यहां दी जा रही है, उसको मेहनत से सीखना है। बहुत ही कंपीटिशन का समय है। आपको स्वयं को इस सेक्टर में स्थापित करना है और अपने घर और जनपद के मान बढ़ाना है। फर्रूखाबाद की विधायक डॉ सुरभि ने कहा कि आपको यहां ट्रेनर जो भी ट्रेनिंग दे रहे हैं, नई तकनीकों के बारे में बता रहे हैं, इसका प्रयोग करके आपको अपने पैरों पर खड़े होना है, न कि घर बैठना है। इस अवसर पर समिति के सदस्य हमीरपुर विधायक मनोज कुमार, आगरा विधायक बाबू लाल, सहारनपुर की एमएलसी वंदना वर्मा, शाहजहांपुर विधायक सलोनी, बुलंदशहर विधायक ने प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित छात्राओं तथा ट्रेनर्स से ट्रेनिंग के बारे पूछताछ किया। इस दौरान जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रशिक्षण प्रदाता, संस्था के पदाधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *