• Sun. Aug 23rd, 2026

हम सभी को युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिये: ऋषि यादव

Share

हम सभी को युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिये: ऋषि यादव

समाजवादी कुटिया के बच्चों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार व स्वेटर

अभिभावकों ने कहा— बच्चों एवं युवाओं के लिये प्रेरणा बनते जा रहे ऋषि

जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जी ने विश्व पटल पर हमारे भारत देश का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है जिसके चलते आज हमारे अलावा पूरी दुनिया उनको युगपुरूष के नाम से जानती है। उक्त बातें समाजवादी कुटिया के बच्चों को दूध, फल, बिस्कुट के साथ ठण्ड से बचाव के लिये स्वेटर देते हुये संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने कही। उन्होंने कुटिया के बच्चों को स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हम सभी लोगों को ऐसे महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिये।

स्वामी जी के चित्र पर बच्चों संग पुष्प अर्पित करते हुये श्री यादव ने बताया कि कुटिया के बच्चों को उपरोक्त सामग्री के अलावा पठन-पाठन सामग्री भी दिया गया। इसी क्रम में श्री यादव ने कहा कि एक संसाधनविहीन विकलांग परिवार, जिनके भरण—पोषण की जिम्मेदारी पिछले कई वर्षों से कुटिया उठा रही है। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव बच्चों के लिये प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं। श्री यादव जहां दिव्यांग दम्पत्ति की पिछले कई वर्षों से तन, मन एवं धन से सेवा कर रहे हैं। वहीं अनुभव चौहान नामक पहलवान को गोद लेकर ऐसे जगह उनका दाखिला करवाये हैं जो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनेगा। इस अवसर पर शिक्षक श्रीचंद्र यादव, उमाशंकर यादव, रामवृक्ष विश्वकर्मा, लाल साहब, देवीचरन, लाल बहादुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *