• Sun. Aug 23rd, 2026

11 जोड़ों का संस्था करेगी कन्यादान-2025 के कैलेंडर का विमोचन

Share

11 जोड़ों का संस्था करेगी कन्यादान-2025 के कैलेंडर का विमोचन

सैदपुर (गाजीपुर) : जय मां राजकुमारी देवी सिलाई एवं ब्युटीशियन प्रशिक्षण केंद्र, राष्ट्रीय मानवाधिकार उप्र, धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट राईपुर तथा एमजी इंडिया फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से सर्वजातीय सामूहिक विवाह कन्यादान महोत्सव का संकल्प लिया गया है। 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने के लिए सभी संस्थाओं ने मिलकर तैयारियां शुरू कर दी है। वाराणसी के पांडेयपुर के महावीर साईं नगर में शगुन महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही बनारस कार्यसमिति अभिनंदन एवं 2025 कैलेंडर विमोचन समारोह हुआ। 11 युवतियों को संस्था द्वारा शगुन का सामान साड़ी, चुनरी, चूड़ा आदि उपहार स्वरूप भेंट किया गया। शगुन पाकर युवतियों के चेहरे पर खुशी दिखी। 2025 के कैलेंडर का विमोचन आए हुए अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि 5000 बेटियों की शादी का संकल्प लिया गया। संस्था ने अब तक 324 बेटियों की शाी कराई जा चुकी है। इस अभियान के तहत को पूरे देश में लागू करना है। बाबा की नगरी बनारस में 10वां कन्यादान महोत्सव संस्था कराने जा रही है। 11 कन्याओं का कन्यादान विधिवत रीति रिवाज के साथ किया जाएगा। सभी 11 जोड़ों के लिए मंडप समेत सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। कार्यक्रम में प्रेमदास दुबे, नित्यानंद पांडेय, एसबी राय, शेषनाथ राय, डंपी तिवारी, पिंटू पांडे, सरिता सराफ, संजय राय, स्वतंत्रत सिंह आदि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कर्मठ कार्यकर्ता ज्योति पांडेय, मनीष गिरि, उमेश गिरि, नारायण सिंह, सुनीता सोनी, राजू सोनी, पंकज गिरि, राजेश पटेल , अभिषेक विश्वकर्मा, डा सूर्यबली प्रसाद, चंदन यादव, हिमांशु चतुर्वेदी, कृष्णा विश्वकर्मा, अनिल राय, प्रखर पांडेय, अभिषेक राय आदि थे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *