शारदीय नवराात्रि में मां दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही है दर्शनार्थियों की भारी भीड़

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शारदीय नवराात्रि में मां दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही है दर्शनार्थियों की भारी भीड़ आस्था का केन्द्र श्री माँ दक्षिणा काली मंदिर जौनपुर।
  • शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के नीचे बगल में स्थित
  • मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त
  • मनोहारी है।

शारदीय नवराात्रि में मां दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही है दर्शनार्थियों की भारी भीड़

आस्था का केन्द्र श्री माँ दक्षिणा काली मंदिर

Advertisement

जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के नीचे बगल में स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वांचल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां पर नित्य भक्तों द्वारा माँ का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण से तत्काल मनोकामना पूर्ति में सहायक होता है। नवरात्रि में मां काली का दर्शन करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। भोर में ही मंदिर का कपाट पूजन- अर्चन के बाद भक्तों के लिए खुल जाता है। यहां पर नवरात्रि के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगा रहे हैं।इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुई है।

जौनपुर शहर में यह मंदिर कलकत्ता वाली काली के नाम से जाना जाता है। मंदिर के संचालक व पुजारी भागवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। जो भक्तों के भाग्य का नवसृजन कर देती हैं। कलयुग में काली जी की कृपा आपार है। जो व्यक्ति सच्चे दिल से मां का नाम का प्रतिपल स्मरण करता है,उसके भाग्य का कपाट खुल जाता है।

इस बार शारदीय नवरात्र में 17 अक्टूबर शनिवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में मां काली जी की दर्शंन-पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस दौरान सर्वेश सिंह सोनू,दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, विक्रम गुप्ता, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक,अमित निगम,संतोष चतुर्वेदी,विपिन सिंह,भानु मौर्या,पीयूष श्रीवास्तव, वंदेश सिंह मंदिर व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें