बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प का दिन: श्यामबहादुर पाल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प का दिन: श्यामबहादुर पाल आरिफ हबीब के प्रयास से तीन लोगों ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता, अंगवस्त्रम भेंटकर किया गया सम्मानित
  • जौनपुर।
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में सादगी एवं…
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री श्यामबहादुर पाल जी ने की।

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प का दिन: श्यामबहादुर पाल

Advertisement

आरिफ हबीब के प्रयास से तीन लोगों ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता, अंगवस्त्रम भेंटकर किया गया सम्मानित

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री श्यामबहादुर पाल जी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा बहुजन समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने में उनके योगदान को याद किया।

Advertisement

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री श्यामबहादुर पाल ने मान्यवर कांशीराम साहब से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता, प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी श्री दीपचंद राम ने मान्यवर कांशीराम साहब के साथ बिताए गए समय और उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने के संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें संगठित होने तथा सत्ता और व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

श्री दीपचंद राम ने कहा कि कांशीराम साहब का मानना था कि सामाजिक परिवर्तन के लिए समाज के लोगों का जागरूक, संगठित और राजनीतिक रूप से भागीदार होना आवश्यक है। उन्होंने अपने संघर्ष और विचारों के माध्यम से बहुजन समाज में आत्मसम्मान, अधिकारों की चेतना और राजनीतिक हिस्सेदारी की भावना को मजबूत किया। उनके विचार आज भी सामाजिक असमानता दूर करने और संविधान में निहित समानता एवं न्याय के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्षों और विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए।

गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव टाइगर, जिला सचिव श्री श्रवण जायसवाल, श्री हवलदार चौधरी, श्री दीपक विश्वकर्मा, श्री हरिश्चंद प्रभाकर, श्री विजय बहादुर गौतम, श्री जगन्नाथ यादव, श्री अमित जैसवार एवं श्रीमती ऊषा जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य करने तथा वर्ष 2027 में सामाजिक परिवर्तन के साथ सत्ता परिवर्तन के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर श्री साहबलाल गौतम ने गीत के माध्यम से मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया।

आरिफ हबीब के प्रयास से तीन लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब के प्रयास से श्री वीरेंद्र चौहान, सेवानिवृत्त सैनिक श्री सुशील प्रजापति एवं प्रसिद्ध गायिका श्रीमती वंदना जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तीनों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। इसे संगठन के विस्तार और समाजवादी विचारधारा से नए लोगों के जुड़ाव के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आनंद गुप्ता, श्री अजय रंजन, श्री आतिश सोनकर, श्रीमती पूनम यादव, श्री अजय मौर्य, श्री अमजद अंसारी, श्री रामाशंकर चौहान, श्री सतीश विश्वकर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी जौनपुर ने मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें