• Sun. Aug 23rd, 2026

आराधना” में प्रीति श्रीवास्तव के लिखे भजन एवं गीतों में मिला स्थान

Share

आराधना” में प्रीति श्रीवास्तव के लिखे भजन एवं गीतों में मिला स्थान

भक्तिरस एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत यह पुस्तक

जौनपुर। ग्वालियर की सृजन सारथी संस्था द्वारा संस्कृति संचालनालय भोपाल के सहयोग से भक्तिरस एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत पुस्तक “आराधना” का विमोचन मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीणअग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सृजन सारथी द्वारा संकलित पुस्तक “आराधना” में सम्मिलित की गई है जौनपुर से प्रीति श्रीवास्तव, पुणे से पल्लवी काळे, आगरा से निशिराज एवं फ़र्रूख़ाबाद से तान्या रंजन प्रयागराज से अंजुला सिंह भदौरिया के भजन एवं राष्ट्रगीतों को स्थान मिला है. पुस्तक में 75 से ज्यादा गीतों का संकलन है। अधिक जानकारी देते हुए सृजन सारथी के सचिव एवं अपने कुशल मार्गदर्शन में पुस्तक के संकलनकर्ता एम. जी. सचिन ने बताया की संस्था जल्द ही पुस्तक में संकलित भजनो पर एक म्यूजिक एल्बम का निर्माण करने जा रही है। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए कटिबद्ध सृजन सारथी संस्था लगातार हिन्दी के रचनाकारों एवं उनकी रचनाओं को उचित सम्मान एवं स्थान देने में सफल रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीकांत तिवारी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन दीपमाला जगताप मुजुमदार ने किया।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *