
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने भगवान दूबे को सौंपी अयोध्या जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भगवान दूबे को अयोध्या का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।मनोनयन पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि भगवान दूबे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए एक माह के भीतर जिले के विभिन्न नगरों, तहसीलों, ब्लॉकों और कस्बों में कमेटियों का गठन करेंगे।

साथ ही संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ व्यापारियों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।भगवान दूबे के मनोनयन पर बालकिशन मिश्रा, विकास गुप्ता, विकास चौरसिया, तजिंदर सिंह निकूं, आमिर खान, इमरान खान, प्रताप जायसवाल, नीरज पाठक और नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

















