श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 48वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सीआरओ अजय अंबष्ट एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 48वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सीआरओ अजय अंबष्ट एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संयुक्त
  • रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलित
  • कर किया जौनपुर।14 अक्टूबर।
  • जनपद की समस्त

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 48वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सीआरओ अजय अंबष्ट एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया

जौनपुर।14 अक्टूबर। जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकीकृत संगठनात्मक शक्ति की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 48 वें नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन समारोह 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को सायंकाल का 8:00 बजे से नगर के कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर के सामने आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर अधिकारी अजय अम्बष्ट एंव विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकार नगर सम्यक चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तदोपरांत माता दुर्गा जी के समक्ष पूजन- अर्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।प्रारम्भ मे भजन गायक रविंद्र सिंह, गुलाब राही आदि ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति किया।इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव’मंगल’ द्वारा मंचासीन अतिथियों को माल्यार्पण कर व मां की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस मौके पर निर्णायक मण्डल सदस्य देवेश गुप्ता, वंशिका सिंह, विष्णु सहाय, गायत्री जायसवाल, डाॅ योगेन्द्र प्रताप सिंह, सीमा चक्रवाल एंव प्रदीप सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि सी. आर. ओ. अजय अम्बष्ट जी ने दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने किया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत व अभिन्नदन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथिने कहा कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संघटनात्मक व्यवस्था व दुर्गा पूजा आयोजन मे महासमिति के महत्व का उल्लेख करते हुए पवित्र विसजर्न के लिए महासमिति के सुक्षाव पर सुन्दर, सुरक्षित व विसर्जन मे उत्कृष्ट व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पर्याप्त सुरक्षाबल उपलब्ध कराने एंव महासमिति के सुझाव पर यातायात नियंत्रण व सुरक्षा सुदृढ करने का आश्वासन कार्यक्रम मे दिया।

कार्यक्रम मे अपने अध्यक्षीय उद्बोधन को देते हुए अध्यक्ष मनीष देव ‘मंगल’ ने कहा अभी तक प्रशासन, नगर पालिका, बिजली विभाग, जल निगम, पी. डब्लू. डी. का अपेक्षित सहयोग मिला साथ ही साथ उन्होंन पूजन समितियों को आश्वास्त किया की किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा आगे उन्होंन ने कहा की विजय दशमी के दिन पूरी भव्यता के साथ मां प्रतिमा विसर्जन शोभायत्रा के आयोजन के साथ शक्ति विसर्जन कुंड मे पूरी पवित्रता के विसर्जित किया जाएगा।

Advertisement

सभा को संरक्षक इंद्रभान सिंह इन्दू संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल यादव और अनिल अस्थाना के साथ आरिफ हबीब ने संबोधित किया।कार्यक्रम में 50 वर्ष पूर्ण कर चुकी पूजन समिति गीतांजली जौनपुर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अन्य गणमान्य व्यक्ति के अतिरिक्त कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक शोभ नाथ आर्य, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी,निखिलेश सिंह राधे कृष्ण ओझा के साथ विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह रानू , विजय सिंह बागी, राकेश श्रीवास्तव, लालचंद निषाद, अनिल साहू, विवेक सिंह, डॉ अतुल सिंह, आशीष गुप्ता प्रबन्धसमिति के विजय रघुवंशी, राहुल पाठक, रत्नेश सिंह, आशीष त्रिपाठी, धर्मेन्द्र गुप्ता,महेश जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, चंदन यादव, सुमित उपाध्यक्ष, राजन अग्रहरि शैलेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय मोदनवाल, दीपक श्रीवास्तव,ज्ञानेंद्र दुबे,अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राम रतन विश्वकर्मा, धीरज गुप्ता, प्रिन्स तनेजा, रवि शर्मा, अभिषेक अग्रहरि, श्री पाल यादव, मयंक मिश्रा, रतनदीप, शिव कुमार मौर्य, अरविन्द यादव, सर्वेश यादव, व्दारिकेश अग्रहरि, करण बिन्द‌, महेंद्र अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव के साथ- साथ दुर्गा पूजा समिति लंगर समिति एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्मानित नागरिकगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अवनिन्द्र तिवारी ने किया एंव सभी के प्रति धन्यवाद व आभार रामप्रकाश यादव ने व्यक्त किया।उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी , सूरज जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें