
सैदपुर (गाजीपुर) : डहराकला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव एवं राखी महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ एवं मां भगवती की आरती के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सावन माह की थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
विद्यालय के निदेशक प्रियंका बरनवाल एवं प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने कजरी समेत अन्य मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य कर सभी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिंद्र शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सावन का पर्व प्रकृति, आस्था और उल्लास का संदेश देता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को मेहंदी लगाई। वहीं छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत किया। बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर-सुंदर राखियां भी तैयार की, जिन्हें सभी ने सराहा। प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि राखी भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी भाइयों को अपनी बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेने का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, अनिमेष गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
जीबी इंटरनेशनल स्कूल में राखी बांधती छात्रा
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प का दिन: श्यामबहादुर पाल
जीबी इंटरनेशनल स्कूल में हस्तनिर्मित राखी दिखाती छात्रा
अभिनेता नाना पाटेकर का निधन











