
उत्तर प्रदेश-देव दीपावली विशेष- देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट- CM योगी
20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर होगा गंगा महोत्सव, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मनेगी देव दीपावली ,गंगा में पहली बार ‘टू-वे लेन सिस्टम’ से चलेंगी नावें, 10 जोन और 21 सेक्टरों में बंटेगा सुरक्षा घेरा,24 नवंबर की शाम चेत सिंह घाट पर लेजर शो, दशाश्वमेध पर महाआरती और काशी विश्वनाथ धाम के सामने होगी ग्रीन आतिशबाजी,भीड़ नियंत्रण के लिए 27 वॉच टावर और ड्रोन से निगहबानी, ई-स्कूटर पर गश्त करेगी पर्यटक पुलिस,शहर को जाम से बचाने के लिए 7 बाहरी डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल तय, प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे ऑटो व ई-रिक्शा,पूरे शहर में 20 से 25 नवंबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, आपात स्थिति के लिए तैयार होगा 14 अस्पतालों का ग्रीन कॉरिडोर !!
















