विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त
  • युवा एवं विकसित
  • भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन सुल्तानपुर (दरियावगंज), जौनपुर, 05 नवम्बर 2026।* श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय, सुल्तानपुर (दरियावगंज), जौनपुर में आज ‘नशा मुक्त
  • युवा एवं विकसित

विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर (दरियावगंज), जौनपुर, 05 नवम्बर 2026।* श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय, सुल्तानपुर (दरियावगंज), जौनपुर में आज ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया।

Advertisement

संगोष्ठी का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश यादव ने किया। एन.एस.एस. की छात्राओं ने अपने गीत एवं भाषणों के माध्यम से नशा मुक्त जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश शुक्ल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर और स्वास्थ्य को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि यह पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को भीतर से कमजोर एवं विखंडित कर देता है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित एवं नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। युवाशक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार तिवारी ने की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के *संचालक श्री सुनील कुमार तिवारी* विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का भविष्य हैं और महाविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने छात्राओं को नशा मुक्त जीवन की शपथ दिलाई। साथ ही नशा मुक्ति दीप उत्सव कार्यक्रम में दीप जलाकर जीवन से अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाने एवं नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा प्रदान की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विभव पाठक, श्री जय शंकर दूबे एवं ग्राम प्रधान श्री सुशील कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवक्तागण श्री मनोज कुमार यादव, डॉ. जयेश मिश्र, श्री राम अवध यादव, श्री राकेश कुमार यादव, श्री हरिओम यादव, श्रीमती रीता यादव सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।संगोष्ठी का मूल उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का सच्चा आधार हैं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें