
कार्यकर्ताओं के स्नेह से सजा अभिनंदन का समारोह, नीरज कन्नौजिया का हुआ स्वागत
विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजनअयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद नीरज कन्नौजिया का अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई।

श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान विद्याकुल, अयोध्या में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की उपस्थिति में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने नीरज कन्नौजिया को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
वहीं, सर्किट हाउस सभागार में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नीरज कन्नौजिया को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए प्रसन्नता का विषय है। भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है। उन्हें विश्वास है कि नीरज कन्नौजिया अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा में संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। नीरज कन्नौजिया को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक योगदान का सम्मान है।
नीरज कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और सम्मान से उनका उत्साह बढ़ा है। वह सभी को साथ लेकर संगठन के विस्तार और अनुसूचित समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
इस दौरान सतीश पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पाली, राम मोहन भारती, दीप कमल चौधरी, संजय यादव, सूरज सोनकर, प्रदीप यादव, आशीष सिंह, रामप्रीत वर्मा, बाबूराम यादव, शारदा यादव, अनुराग त्रिपाठी और अभिषेक चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।















