जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने निकाली यात्रा जौनपुरभारत
  • रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में निकाली गई जन एकता यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
  • यात्रा में शामिल युवा हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ
  • शहर में निकले तो उनके जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।

जन एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने निकाली यात्रा

जौनपुरभारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में निकाली गई जन एकता यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल युवा हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ शहर में निकले तो उनके जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। रास्ते में शहरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और छतों से पुष्पवर्षा की।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से ही मुहम्मद हसन इंटर कालेज के मैदान में नौजवानों का जमावड़ा शुरू हो गया। आधे घंटे में ही पूरा मैदान खचाखच भर गया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।हाथों में तिरंगा लिए नौजवान इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति नारों व देशभक्ति गीतों के साथ कालेज परिसर से कोतवाली, चहारसू चौराहा, शाहीपुल, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज होते हुए तिलकधारी सिंह महाविद्यालय परिसर स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गए। वहां पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू सहित पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा संगठित और जागरूक होते हैं, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन होता है। जन एकता यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर जोड़ना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर आज का युवा अपनी ऊर्जा अच्छे समाज के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रहित में लगाए। राष्ट्रवादी विचार केवल नारों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों में दिखने चाहिए। सशक्त समाज के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और रचनात्मक कार्यों को अपनाना होगा। नशामुक्त युवा, जागरूक समाज और संगठित राष्ट्र ही सशक्त भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का सम्मान करने की बात कही। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा युवा शक्ति को एकजुट करने और सामाजिक बदलाव की दिशा में संकल्प है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह, अजय प्रकाश सिंह केडी, विनय सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, आशुतोष सिंह, राजीव कुमार सिंह, महासचिव राना सिंह, अशोक सिंह सेउर, प्रमोद शुक्ला, डॉ. रामचरित्तर निषाद, डॉ. अब्बासी, अब्दुल्ला तिवारी, संदीप उपाध्याय, राजेश चौहान, रतनदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह पिंकू, संजय यादव, रमेश बिंद, सुरेश निषाद, संग्राम पाल, प्रशांत गौतम, छेदी गुरु, संजू सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें