रक्षाबंधन पर बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति ने किया रक्षा सूत्र वितरण, बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति की ओर से निःशुल्क रक्षा सूत्र वितरण कार्यक्रम आयोजि
  • अध्यक्षता समिति के संस्थापक एवं चेयरमैन डी.के. अग्रवाल ने की। इस अवसर पर रोहित चौबे, अखिलेश सिंह, राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
  • बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सभी ने एकजुट होकर समाज को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन पर बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति ने किया रक्षा सूत्र वितरण, बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति की ओर से निःशुल्क रक्षा सूत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक एवं चेयरमैन डी.के. अग्रवाल ने की। इस अवसर पर रोहित चौबे, अखिलेश सिंह, राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था बेटियों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।

कार्यक्रम में समिति की राष्ट्रीय सचिव चंद्रावती निगम, राष्ट्रीय उपसचिव मृदुला श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अमृता सिंह, प्रदेश मंत्री शीलम विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री पुष्पा प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यम मौर्य, जिला उपसचिव शशि तिवारी, प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर रेनू भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सभी ने एकजुट होकर समाज को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें