मेडिकल असेसमेंट कैंप में 18 बच्चों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र

बक्शा/जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बक्शा में आज मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय के सौजन्य से किया गया
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडिकल असेसमेंट किया।
  • चिकित्सक टीम के पहुंचने से पहले कुल 26 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जांच के बाद 18 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र चिकित्सक टीम द्वारा जारी किए गए।
  • चार बच्चों का आधार कार्ड संबंधी समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका।
  • शिविर में दिव्यांग बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे

मेडिकल असेसमेंट कैंप में 18 बच्चों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र

बक्शा/जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बक्शा में आज मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।

शिविर में जिले से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडिकल असेसमेंट किया। टीम में डॉ. मेजर तपीस (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. एस.के. रजक (नेत्र सर्जन), डॉ. बृजेश कनौजिया (नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ), दिलीप चौरसिया (मनोचिकित्सक) एवं सुरेंद्र कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट) शामिल रहे। इसके अलावा जिला फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पी.डी. तिवारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

चिकित्सक टीम के पहुंचने से पहले कुल 26 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जांच के बाद 18 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र चिकित्सक टीम द्वारा जारी किए गए। वहीं दो बच्चों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया, जबकि दो बच्चों का आवेदन जांच के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर रिजेक्ट किया गया। चार बच्चों का आधार कार्ड संबंधी समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका।

शिविर में दिव्यांग बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ अभिभावकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में हेडमास्टर बीर शेन यादव, विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार माली, अभिलाषा श्रीवास्तव, अरुणा सिंह, सचिन गुप्ता तथा बीआरसी स्टाफ से जितेंद्र मौर्य, राकेश कुमार, देवेंद्र यादव, आनंद सिंह, संजय विश्वकर्मा एवं महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

मेडिकल असेसमेंट कैंप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें