तीन शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने कसा शिकंजा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • तीन शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने कसा शिकंजा वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी ने घोषित
  • किया इनाम मड़ियाहूं और बक्सा थाने के मुकदमों में हैं वांछित
  • जौनपुर।
  • जिले में वांछित

तीन शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने कसा शिकंजा

वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी ने घोषित किया इनाम

Advertisement

मड़ियाहूं और बक्सा थाने के मुकदमों में हैं वांछित

जौनपुर। जिले में वांछित शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।इनामी अभियुक्तों में जानसन यादव पुत्र लालता यादव निवासी बनपुरवा थाना मड़ियाहूं, सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी देवापार बनपुरवा थाना मड़ियाहूं तथा कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम उटरूखुर्द थाना बक्सा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जानसन यादव और सचिन यादव उर्फ देवा के खिलाफ थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0-117/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 117(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।वहीं, कुन्दन यादव के खिलाफ थाना बक्सा में मु0अ0सं0-434/2026 दर्ज है। उसके विरुद्ध धारा 308(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तीनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई और तेज कर दी है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें