सीएम की कुर्सी पर केशव मौर्य की नजर! बोले- ‘अगली बार मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देख सकते हैं’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा—मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा
  • सीएम की कुर्सी पर केशव मौर्य की नजर! बोले- ‘अगली बार मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देख सकते हैं’
  • 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाना है।
  • मुख्यमंत्री पद की संभावना पर उनका सार्वजनिक बयान राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

सीएम की कुर्सी पर केशव मौर्य की नजर! बोले- ‘अगली बार मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देख सकते हैं’

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा—मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा का संकेत देते हुए बड़ा बयान दिया है।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब उनसे अगली सरकार में भूमिका और मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हो सकता है अगली बार आप मुझे सीएम के रूप में देखें, लेकिन यह काम पार्टी नेतृत्व का है, मेरा नहीं है। यह मैं नहीं तय कर सकता।”केशव मौर्य ने कहा कि राजनीति में सक्रिय व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है। फिलहाल उनका मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाना है।

मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और विधायक दल द्वारा किया जाएगा।बयान के बाद सियासी हलचल केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से 2027 के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।सियासी मायनेकेशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रमुख पिछड़ा वर्ग चेहरों में गिने जाते हैं। ऐसे समय में जब 2027 का विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है,

Advertisement

मुख्यमंत्री पद की संभावना पर उनका सार्वजनिक बयान राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि आगामी चुनाव में भाजपा का नेतृत्व और पार्टी संगठन मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें