एकजुटता से ही मिलेगी राजनीतिक ताकत : चंद्रशेखर आजाद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • एकजुटता से ही मिलेगी राजनीतिक ताकत
  • : चंद्रशेखर आजाद बूथ
  • कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नगीना सांसद, आरक्षण और संविधान बचाने का किया आह्वान जौनपुर!
  • 3 सितंबर।

एकजुटता से ही मिलेगी राजनीतिक ताकत : चंद्रशेखर आजाद

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नगीना सांसद, आरक्षण और संविधान बचाने का किया आह्वान

Advertisement

जौनपुर! 3 सितंबर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को मछलीशहर तथा करियांव-मीरगंज में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक ताकत हासिल करने का आह्वान किया।मछलीशहर में करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने प्रश्नोत्तर के जरिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने पूछा कि “आरक्षण बचाना चाहते हो या नहीं?” भीड़ ने समर्थन में हामी भरी। इसके बाद संविधान बचाने और सत्ता परिवर्तन को लेकर भी सवाल किए, जिस पर कार्यकर्ताओं ने समर्थन जताया।चंद्रशेखर आजाद ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भीम आर्मी के उम्मीदवार एसपी मानव को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज भी मजबूत होगी। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक ताकत के बिना गरीबों और कमजोरों के साथ होने वाले अन्याय का प्रभावी मुकाबला मुश्किल है। समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।कार्यक्रम के बाद निकाले गए रोड शो में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सम्मेलन और रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें