जफराबाद से भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ के नाम की चर्चा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जफराबाद से भाजपा के संभावित
  • प्रत्याशी के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ के नाम की चर्चा जौनपुर।
  • आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।
  • इसी क्रम में विधान परिषद के सम्माननीय सदस्य एवं भाजपा नेता मा.

जफराबाद से भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ के नाम की चर्चा

Advertisement

जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में विधान परिषद के सम्माननीय सदस्य एवं भाजपा नेता मा. बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ जी के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही है।बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ की क्षेत्र में सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उनके नाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।हालांकि, जफराबाद विधानसभा सीट से भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी कौन होगा, इसका अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाना बाकी है। ऐसे में फिलहाल बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ के नाम की चर्चा को राजनीतिक संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है।आगामी चुनाव में जफराबाद की राजनीतिक तस्वीर किस दिशा में जाती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल भाजपा की संभावित रणनीति और प्रत्याशी चयन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें