
हनुमान गढ़ी मंदिर बक्शा में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पूर्व सैन्य अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया—हर वर्ष परंपरागत रूप से मनाया जाता है जन्मोत्सव
बक्शा, जौनपुर। बक्शा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया।
जफराबाद से भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ के नाम की चर्चाबताया गया कि वर्ष 1960 में निर्मित हनुमान गढ़ी मंदिर बक्शा क्षेत्र की आस्था और पहचान का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सैन्य अधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
मंदिर के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह, प्रधान लखीमपुर ने कहा कि यह आयोजन हमारे पूर्वजों की अमूल्य थाती है। ग्रामवासी और क्षेत्रवासी इस धार्मिक परंपरा को आगे भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी इस विरासत से जोड़ना सभी का दायित्व है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी बनवासी महाराज अपनी मंडली के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रार्थना एवं भक्ति में लीन रहे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम में राजू सिंह, सतीश जी, प्रियांशु, बाके सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। देर रात तक मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंजता रहा।













