
नौपेड़वा बाजार गल्ला मंडी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा माहौल
नौपेड़वा (जौनपुर)। नौपेड़वा बाजार स्थित गल्ला मंडी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्हैया के जयकारे लगाए और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी विशेष रौनक रही। जगह-जगह श्रीकृष्ण की झांकियां, बाल गोपाल की आकर्षक सजावट और पूजा सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम आयोजन आयुष उम्रवैश्य, सूरज अग्रहरी,सौरभ निगम, सौरभ जायसवाल, विष्णु जायसवाल , अनुराग जायसवाल, अनमोल जायसवाल,देव,मोनू अग्रहरी, प्रिंस, दीपक, सत्यम, समस्त बच्चे आदि मौजूद थे 🙏✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🙏जय कन्हैया लाल की! 🙏जय श्री कृष्ण! 🦚💙#HappyJanmashtami #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #नौपेड़वा #गल्लामंडी #जौनपुर #जयश्रीकृष्ण #जयकन्हैयालालकी #KrishnaJanmashtami














