
नौपेड़वा (जौनपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर
बक्शा थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीभक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा परिसरनौपेड़वा बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बाजारवासी जुटे। पूरे बाजार में जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सहित विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी से सजा बाजार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में संजय जायसवाल, प्रवीण मोदनवाल, मोती मोदनवाल, मोनू अग्रहरि एवं मोती जायसवाल सहित बाजारवासियों का विशेष सहयोग रहा। झांकी की सजावट में समस्त बाजारवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान पूरा नौपेड़वा बाजार कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जय श्रीकृष्ण! 🙏















