बक्शा थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीभक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा परिसर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बक्शा थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा परिसर थानाध्यक्ष ने भक्ति गीत
  • से बांधा समां बक्शा (जौनपुर)।
  • स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार की रात
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ

बक्शा थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा परिसर

Advertisement

थानाध्यक्ष ने भक्ति गीत से बांधा समां

बक्शा (जौनपुर)। स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही थाना परिसर में उत्साह का माहौल रहा। देर रात तक पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा रहा।थाना परिसर में स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी और फूलों से भव्य ढंग से सजाया गया था। रात होते ही रोशनी से जगमगाता मंदिर और सजा हुआ थाना परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया।महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भक्ति गीतों पर सहभागिता करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। जन्मोत्सव के दौरान “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिनका श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत रहा। उनके भक्ति गीत ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया।जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक समरसता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और पत्रकार बंधु मौजूद रहे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रद्धालुओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।जय श्रीकृष्ण! 🙏🦚

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें