
जेठानी पर ही चोरी का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
तेजीबाजार —क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने अपनी ही जेठानी के ऊपर सोने, चांदी के जेवर और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दिया है।भरथरी गांव निवासिनी पीड़ित विद्या देवी पत्नी राजबहादुर निषाद का आरोप है कि बीते तीस अगस्त रात लगभग 11 बजे मेरे घर में चोरी की गई, जिसमें दो जोड़ी पायल, एक चांदी का छागल, एक करधन, सोने की बाली, एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, दो एंड्रॉयड फोन गायब हैं इन सभी जेवर और मोबाइल फोन की चोरी के पीछे मुझे मेरी जेठानी सुमन निषाद पत्नी अमरबहादुर के ऊपर संदेह है। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से चोरी का पता लगाने की गुहार लगाई हैं।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उक्त गांव की सुमन निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं, जल्द ही पता चल जाएगा।













