
गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
तेजीबाज़ार — क्षेत्र के सरौली गांव निवासिनी महिला ने अपने विपक्षी के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला अनीता गुप्ता पत्नी सुभाष का कहना है कि बीते 28अगस्त को मैं कालिंजर बाजार से सामान लेकर अपने घर आ रही थी कि रास्ते में मेरे विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर मुझे भद्दी भद्दी गाली दिए और जान से मारने की धमकी भी दिए हैं।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर कलिंजरा निवासी मोनू चौहान और नारायण चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।













