
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी –घर -घर में सजाये गये श्रीकृष्ण और राधा
तेजीबाजार –शुक्रवार को लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई, क्षेत्र के प्रत्तेक छोटे -बड़े मंदिरों, पालनो तथा झूलो में भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ती सजा- धजाकर विधि विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया, और पूरी रात जागरण कर कीर्तन भजन किया गया, वही मंदिरों में क्षेत्र की महिलाएं,युवतियाँ, बच्चें अपने कृष्ण गोपाल “कान्हा” को पालने में झूला रही थी और आशीर्वाद ले रही थी,लगभग -लगभग प्रत्तेक घरों में नन्हें -मुन्हे बच्चें कृष्ण राधा के भेष में सजे हुए थे। मंदिरों में कृष्ण भक्त महिलाएं, दूध मेवा का खीर, धनियाँ पावडर आदि का प्रसाद चढ़ाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। क्षेत्र के पिपरी ( रेहणा) गांव में स्थित राधा कृष्ण मंदिर तथा मार्केट में तारकेश्वर नाथ मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, थाना तेजीबाजार प्रांगण में, सुभाष चौक पर स्थित हनुमान मंदिर, शंकरगढ़ अटरा में भगवान शंकर जी के मंदिर प्रांगण में बच्चों ने दही हंडी फोड़ा इसके अलावा गावों के विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण- राधा की पूजा की गयी। वही पुरानी बाजार में भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भण्डारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प का दिन: श्यामबहादुर पाल
अभिनेता नाना पाटेकर का निधन












