विधायक अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विधायक अमित
  • सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 नामजद समेत
  • अन्य के खिलाफ एफआईआर रौनाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला अयोध्या।
  • रौनाही थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक डॉ.

विधायक अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर

रौनाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला

Advertisement

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सुरेश कुमार मौर्या पुत्र चन्दिका प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम सैदपुर, पोस्ट महोली की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों, पत्रकारों और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से एक कथित फर्जी वीडियो वायरल किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक वीडियो को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के आवास का वीडियो बताते हुए लगातार प्रचारित किया गया तथा उसमें अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने इससे विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी गई तहरीर में जिन नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें अमित मौर्या, राहुल भारती, देवेश कुमार पिंटू, संग्राम सिंह मौर्या, इंडिया न्यूज दर्पण, समाजसेवी अजीत मौर्या, केके मिश्र पत्रकार, बंदे भारत न्यूज ग्रुप, विशाल मौर्या, रामजन्म निषाद, सुनील मौर्या और अर्जुन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों एवं चैनलों का भी तहरीर में उल्लेख किया गया है।एफआईआर के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 352 तथा 348(3) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता सुरेश कुमार मौर्या ने पुलिस को सोशल मीडिया से संबंधित स्क्रीनशॉट और फोटो भी उपलब्ध कराने की बात तहरीर में कही है। एफआईआर 6 सितंबर 2026 को थाना रौनाही में दर्ज की गई। मामले की विवेचना के लिए पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें