चंदवक में पुलिस का अभियान तेज, छह वारंटी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चंदवक में पुलिस का अभियान तेज, छह वारंटी गिरफ्तार जौनपुर।
  • अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • चंदवक थाना पुलिस ने रविवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया।
  • पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विष्णु निषाद निवासी चंदवक घाट, लोरिक निवासी चंदवक, कमला प्रसाद निवासी…

चंदवक में पुलिस का अभियान तेज, छह वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक थाना पुलिस ने रविवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विष्णु निषाद निवासी चंदवक घाट, लोरिक निवासी चंदवक, कमला प्रसाद निवासी चंदवक घाट, फुरसत, रामजीत और बादामी पत्नी रामजीत, निवासीगण खलिया खास शामिल हैं।इनमें विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, वाहन दुर्घटना से संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदन शर्मा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक परशुराम सिंह और महिला कांस्टेबल अल्का द्विवेदी शामिल रहीं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें