
नौपेड़वा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की छठी
नौपेड़वा। हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और भक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।जय श्री कृष्ण 🙏जय श्री राम 🚩














