अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न, महिलाओं और छात्राओं को मिले आत्मनिर्भरता के गुर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न, महिलाओं और छात्राओं को मिले आत्मनिर्भरता के गुर जौनपुर।
  • सामाजिक संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से टीप टॉप ब्यूटी पार्लर, टी.डी.
  • कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित
  • 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ।

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न, महिलाओं और छात्राओं को मिले आत्मनिर्भरता के गुर

जौनपुर। सामाजिक संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से टीप टॉप ब्यूटी पार्लर, टी.डी. कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। शिविर में छात्राओं एवं महिलाओं ने सौंदर्य कला के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के नए आयाम सीखे।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बयालसी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि तिलकधारी सिंह महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. माया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement

मुख्य अतिथि डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों ने सीखने की ललक और उत्साह के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक नेक पहल है। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा प्रशिक्षक सीमा गुप्ता के माध्यम से 45 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करना प्रशंसनीय कार्य है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. माया सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हुनर केवल हाथों को दक्ष नहीं बनाता, बल्कि व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस भी देता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बच्चियां भविष्य में किसी पर आश्रित रहने के बजाय स्वयं अपनी पहचान बना सकती हैं। ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

कार्यशाला में कुल 30 बच्चियों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुशीला यादव (वैक्स), जानकी (हेयर स्टाइल) और कोमल अग्रहरि (मेकअप) को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि डॉ. अलकेश्वरी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. माया सिंह के साथ क्षमा सिंह, रेखा सिंह और उर्वशी सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षमा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद एवं आभार ट्रस्ट परिवार की सदस्य रेखा सिंह ने व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें