नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तेजीबाजार (जौनपुर)।
  • क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ
  • छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है।
  • पीड़िता के पिता की तहरीर पर तेजीबाजार पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 8 सितंबर की रात

नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तेजीबाजार (जौनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तेजीबाजार पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनके घर में आया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि भागते समय उसका मोबाइल फोन मौके पर गिर गया।मामले में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अजय सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें