
गणपति बप्पा के भव्य आगमन से भक्तिमय हुआ समाजसेविका खुशबू जायसवाल का आवास
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच हुआ गणपति बप्पा का स्वागत, दस दिनों तक चलेगा पूजा-अर्चना का कार्यक्रम
जौनपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर की समाजसेविका खुशबू जायसवाल के निवास पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन हुआ। ढोल-नगाड़ों, नृत्य और भक्तिमय गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का स्वागत किया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समाजसेविका खुशबू जायसवाल एवं उनके जीवन साथी ऋषिराज जायसवाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश को उनके आवास पर विराजमान कराया गया।
खुशबू जायसवाल ने बताया कि गणपति बप्पा की स्थापना के बाद दस दिनों तक प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा के आगमन से परिवार में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के पावन पर्व का एक साथ पड़ना उत्सव को और भी खास बना रहा है।
भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना के पर्व के साथ उनके प्रिय पुत्र गणपति बप्पा के आगमन से श्रद्धालुओं की खुशी दोगुनी हो गई है
।परिवारजनों एवं आसपास के लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।















