नौपेड़वा बाजार में धूमधाम से मनाई जा रही गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा माहौल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • नौपेड़वा बाजार में धूमधाम से मनाई जा रही गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा माहौल नौपेड़वा (जौनपुर)।
  • नौपेड़वा बाजार में श्री गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है।
  • गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित
  • होने के साथ

नौपेड़वा बाजार में धूमधाम से मनाई जा रही गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा माहौल

नौपेड़वा (जौनपुर)। नौपेड़वा बाजार में श्री गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही पूरा बाजार श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया है।गणेश चतुर्थी को लेकर जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई है। श्रद्धालु सुबह से ही गणपति भगवान की पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। विधि-विधान से पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।बाजार में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन-पूजन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना कर रहे हैं।आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है। पूरे क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।स्टेट इंडिया न्यूज़ के लिए नौपेड़वा से विशेष रिपोर्ट।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें