प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बन चुका है रोल मॉडल सभी मिलकर इस छवि को बनाये रखें-आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बन चुका है रोल मॉडल सभी मिलकर इस छवि को बनाये रखें-आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल लखनऊ: 14 सितम्बर, 2026*उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध…
  • होने का त्वरित
  • संज्ञान लेकर संबंधित
  • के खिलाफ जांच कर सख्त

प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए बन चुका है रोल मॉडल सभी मिलकर इस छवि को बनाये रखें-आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

लखनऊ: 14 सितम्बर, 2026*उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने लखनऊ की एक कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन द्वारा एक नाबालिक लड़के को शराब बेचने का वीडिया सोशल मिडिया एक्स एवं अन्य प्लेटफार्म पर प्रसारित होने का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। मंत्री जी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ ने 11 सितम्बर, 2026 को सोशल मीडिया एक्स पर प्रसारित वीडियो की जांच की, जिसमें एक नाबालिक बच्चे को शराब बेची जाने की बात कही जा रही है। यह वीडियों शुभौली थाना विकास नगर, लखनऊ में एक कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन की एक व्यक्ति के साथ कहासुनी का है, जिसमें सेल्समैन द्वारा एक नाबालिक बच्चे को शराब बेचने की बात कही जा रही है। जांच में उक्त सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया। अतः उक्त सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उक्त कम्पोजिट दुकान पर नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई कर 30,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया है।आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे प्रकरण दुबारा संज्ञान में आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। किसी भी रूप में यह सब बर्दाशत नहीं किया जायेगा कि प्रदेश में कहीं पर भी अवैध/जहरीली शराब की बिक्री हो, यह फिर कम उम्र के बच्चों को शराब परोसी जाये या उनकों बिक्री की जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य प्रदेश सरकार की नीतियों के विरूद्ध है और सरकार को बदनाम करने की कोशिश है, जोकि क्षमा योग्य नहीं है।उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में एवं उनकी पारदर्शी नीतियों के कारण विगत 4.5 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश में कहीं पर भी अवैध/जहरीली शराब की बिक्री नहीं होने पायी, ना हि जहरीली शराब से किसी की मृत्यु होने का प्रकरण संज्ञान में आया है। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने तथा लगातार अपने-अपने क्षेत्र में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आबकारी विभाग देश में अन्य प्रदेशों के लिए रोल मॉडल बन चुका है। हम सभी को मिलकर इस छवि को बनाये रखना है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें