
जायसवाल परिवार में गणपति बप्पा की धूम, भक्ति और उत्साह से गूंजा माहौल
मुंबई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुलुंड पश्चिम स्थित मुलुंड कॉलोनी, मालबार हिल वाइल्ड शोरूम के पास जायसवाल परिवार में गणपति बप्पा का भव्य आगमन हुआ। गणपति बप्पा की स्थापना के बाद परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और परिवार के सदस्यों में गणपति बप्पा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर श्याम नारायण जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, राहुल जायसवाल, अतुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, सुमन जायसवाल, पिंकी जायसवाल, आरोही जायसवाल सहित समस्त जायसवाल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
श्री सत्यनारायण कथा एवं महाप्रसाद का आयोजन
जायसवाल परिवार की ओर से 17 सितंबर, गुरुवार को शाम श्री सत्यनारायण कथा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। परिवार की ओर से श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों को इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।
परिवार के लोगों ने कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं, यही उनकी कामना है।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏













