बाईक की चाभी लेकर भाग जाने का आरोप लगाते

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • तेजीबाजार ---क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी व्यक्ति ने चार अज्ञात
  • लोगों पर रास्ते में मारने पीटने तथा बाईक की चाभी लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई हैं।
  • पीड़ित
  • शुभम सिंह पुत्र राजेंद्र ने बताया कि बीते 15 सितंबर की रात

तेजीबाजार —क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी व्यक्ति ने चार अज्ञात लोगों पर रास्ते में मारने पीटने तथा बाईक की चाभी लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई हैं।

पीड़ित शुभम सिंह पुत्र राजेंद्र ने बताया कि बीते 15 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे मैं अपने बड़े भाई सूरज को बांबे जाने के लिए कलिंजरा मोड़ बस पर बैठाने गया था वहां से लौटते समय रास्ते में बरचौली नहर पर पहुंचा ही था कि चार पहिया सफेद वाहन ने मुझे ओवर टेक कर रोक लिया और उसमें बैठे चार लोग सभी अपना मुंह बांधे थे उनसभी ने मुझे हांकी डंडे से बहुत मारा पीटा जिससे मुझे गंभीर चोटे आई और जाते- जाते जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी हीरो स्प्लेंडर बाईक की चाभी भी लेकर चले गए।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें