
हज-2027 हेतु हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-14 जारी
लखनऊः 18 सितम्बर, 2026हज-2027 हेतु हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा सर्कुलर-14 दिनांक 16.09.2026 जारी किया गया है जिसमें महरम श्रेणी में महिलाओं हेतु 500 सीटें आवंटित की गयी हैं। ऐसी महिलाएं जो अपने महरम के साथ किन्हीं कारणवश जैसे पासपोर्ट समय से जारी न हो पाने आदि अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर सकी हैं तथा उनके महरम का हज-2027 हेतु चयन हो गया है, ऐसी महिलाएं अपने महरम के कवर में सम्मिलित होने हेतु उक्त सुविधा के अन्तर्गत आवेदन कर सकती हैं, ऐसी महिला आवेदकों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निम्नवत हैं:-क) महिला आवेदक ने पूर्व में हज कमेटी या हज ग्रुप आगर््नाइज़र के माध्यम से हज न किया हो। ख) ऐसी महिलाओं को हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23 सितम्बर, 2026 से आरम्भ होकर 07 अक्टूबर, 2026 तक किया जा सकेगा। ऑफलाइन, हस्तलिखित या टाइप किया हुआ प्रार्थना पत्र या आवेदन मान्य नहीं होगा। ग) आवेदक के पास वैद्य मशीन पठित पासपोर्ट आवेदन करने की तिथि से पूर्व जारी होना चाहिए जिसकी वैद्यता दिनांक 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है। घ) आवेदन करते समय आवेदक को अपने पासपोर्ट का प्रथम व अन्तिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, आवासीय पते का प्रमाण व महरम से रिश्ता प्रमाणित होने का प्रमाण अपलोड करना आवश्यक है। च) जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है उसमें उनके आवेदन को सम्मिलित करते हुए पॉंच से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे। छ) 500 सीटों से अधिक होने पर डिजिटल रैण्डम सेलेक्शन (ऑनलाइन लाटरी) के माध्यम से चयन किया जाएगा।















