उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की ली जानकारीबाढ़ प्रभावित लोगों को अतिशीघ्र राहत किट एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की ली जानकारीबाढ़ प्रभावित
  • लोगों को अतिशीघ्र राहत
  • किट एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश शोक संतप्त
  • परिवारों से मिलकर व्यक्त

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की ली जानकारीबाढ़ प्रभावित लोगों को अतिशीघ्र राहत किट एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दिवंगत आत्माओं की शान्ति की, की कामना न

Advertisement

आजमगढ़, 16 सितम्बर 2026।उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य का आज जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में रामदेव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीपुर रजमो, मोहम्मदपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ। हेलीपैड पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उप मुख्यमंत्री का शिष्टाचार स्वागत किया।इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उप मुख्यमंत्री को जनपद की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। विशेष रूप से जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा विकास एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप अतिशीघ्र राहत किट उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों तक सभी आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा राहत एवं सहायता कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए पात्र प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री एवं शासन द्वारा अनुमन्य सहायता समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।हेलीपैड से उप मुख्यमंत्री कार द्वारा पुलिस चौकी गंभीरपुर के समीप पहुंचे, जहां उन्होंने अवधेश कुमार मौर्य के पूज्य पिता स्वर्गीय राम समुझ मौर्य के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत राम समुझ मौर्य के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की पूजनीय माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने श्री विनोद राय पूज्यनीय माता जी के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।उप मुख्यमंत्री ने दोनों शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।उप मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें