पारिवारिक विवाद में मां-बहन पर धारदार हथियार से हमला,

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पारिवारिक विवाद में मां-बहन पर धारदार हथियार से हमला, दोनों की मौतसैदूपुर गांव में वारदात
  • से सनसनी, आरोपी हिरासत
  • में; घटना में प्रयुक्त
  • हथियार बरामद जौनपुर।

पारिवारिक विवाद में मां-बहन पर धारदार हथियार से हमला,

दोनों की मौतसैदूपुर गांव में वारदात से सनसनी, आरोपी हिरासत में; घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Advertisement

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के दौरान मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पटेल को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और घटना के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं, वारदात के बाद गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें