मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरी कल्पना की उड़ान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरी कल्पना की उड़ान सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा जौनपुर।
  • प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं ‘विकसित
  • भारत
  • 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरी कल्पना की उड़ान

सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा

Advertisement

जौनपुर। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा।इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय देवकली, विकासखंड मुफ्तीगंज में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, खंड विकास अधिकारी सीमा कुमारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने अवलोकन किया। कक्षा आठ की छात्रा आफरीन ने बुके भेंट कर सीडीओ का स्वागत किया। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली, चित्रकला और अन्य नवाचार गतिविधियों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की।सीडीओ ने ‘सपनों का भारत’ विषय पर बच्चों से संवाद किया और उनके बनाए चित्रों के बारे में जानकारी ली। छात्रा सोनी विश्वकर्मा और आफिया की चित्रकला में प्रदर्शित सैटेलाइट एवं इसरो से संबंधित विषयों पर भी उन्होंने बच्चों से सवाल किए। विद्यार्थियों के जवाबों और रचनात्मकता की सराहना करते हुए सीडीओ ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान एवं इसरो से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।वहीं पीएम श्री विद्यालय मुकुंदपुर में जनप्रतिनिधि सुषमा पटेल ने बच्चों की चित्रकला एवं हैंडराइटिंग का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। मीना मंच, इको क्लब एवं एलबी.डी. कार्यक्रम की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि चित्रकला जैसी गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों की सराहना की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें