
मुंबई में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर में भक्ति और उत्साह का माहौल
मुंबई। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर मुंबई में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर के घर-घर में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में अजय जायसवाल के परिवार में भी गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
परिवार के सदस्य अजय जायसवाल, आदित्य जायसवाल और अंशिका जायसवाल प्रतिदिन मिलकर सुबह एवं शाम गणपति बप्पा की आरती करते हैं। आरती के दौरान परिवार के सभी सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होते हैं तथा ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठता है।
परिवार की खास बात यह है कि हर दिन गणपति बप्पा को अलग-अलग प्रकार का प्रसाद अर्पित किया जाता है। पूजा-अर्चना के साथ परिवार के सदस्य सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
गणेशोत्सव के दौरान परिवार में भक्ति के साथ-साथ आपसी प्रेम और एकजुटता का भी सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक गणपति बप्पा की सेवा और आरती में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
















