जमानत के बहाने 41 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा, अधिवक्ता निकला मास्टरमाइंड

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जमानत
  • के बहाने 41 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा, अधिवक्ता निकला मास्टरमाइंड चंद घंटों में पुलिस ने सुलझाई वारदात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार35 लाख रुपये नकद, वारदात
  • में प्रयुक्त
  • वैगनआर कार समेत

जमानत के बहाने 41 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा, अधिवक्ता निकला मास्टरमाइंड

चंद घंटों में पुलिस ने सुलझाई वारदात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार35 लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार समेत लूटा गया सामान बरामद

Advertisement

जौनपुर। थाना बक्शा क्षेत्र में राजस्थान निवासी व्यक्ति से कथित तौर पर 41 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन निवासी जमऊपट्टी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार संख्या UP70HL5218 समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की पुलिस ने जानकारी दी है। मामले में फरार सह-अभियुक्त उपदेश पाठक निवासी सुल्तानपुर की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा अपने भाई की जमानत के सिलसिले में वाराणसी आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अधिवक्ता अभिनव सिंह से हुई। आरोप है कि जमानत की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अधिवक्ता उन्हें 5 सितंबर को जौनपुर लेकर आया।पुलिस के अनुसार, जौनपुर में दो जौहरी कारोबारियों से कथित तौर पर 22 लाख और 19 लाख रुपये, यानी कुल 41 लाख रुपये नकद दिलवाए गए। आरोप है कि रुपये लेकर वापस लौटते समय कार को अचानक यू-टर्न कराया गया। इसके बाद वादी का मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए करीब 20 से 30 किलोमीटर तक घुमाया गया।आरोप के मुताबिक, टोल प्लाजा के पास रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया और वादी को कार से नीचे उतार दिया गया।डीआईजी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमाइस मामले में वादी ने 16 सितंबर को डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के समक्ष लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। शिकायत में बातचीत की रिकॉर्डिंग का भी उल्लेख किया गया था। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को थाना बक्शा में मुकदमा अपराध संख्या 477/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।पूछताछ में सामने आई रकम के इस्तेमाल की बातSSP जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शेष 6 लाख रुपये व्यक्तिगत खर्च में इस्तेमाल करने की बात बताई है।पुलिस अब फरार सह-अभियुक्त उपदेश पाठक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कारमामले का त्वरित अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 50 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है। वहीं सफल अनावरण के लिए SSP कुंवर अनुपम सिंह और ASP गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र दिए जाने की भी घोषणा की गई है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 41 लाख रुपये की कथित लूट की यह वारदात सामने आई है। अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें