श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेडवा को मिली खेल सामग्री, खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • श्री यादवेश इंटर कॉलेज को मिली खेल सामग्री, खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे नौपेड़वा।
  • श्री यादवेश इंटर कॉलेज, नौपेड़वा में खेल सामग्री मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
  • विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित
  • करने के उद्देश्य से भारतीय रेल वित्त

श्री यादवेश इंटर कॉलेज को मिली खेल सामग्री, खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

नौपेड़वा। श्री यादवेश इंटर कॉलेज, नौपेड़वा में खेल सामग्री मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC) ने सामाजिक दायित्व के तहत विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराई है।

Advertisement

विद्यालय को उच्च गुणवत्ता वाली विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री प्रदान की गई। खेल सामग्री प्राप्त होते ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि खेल संसाधन मिलने से उन्हें नियमित अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव ने बताया कि विद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा को अपेक्षित रूप से निखार नहीं पाते थे। भारतीय रेल वित्त निगम की इस पहल से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि खेल सामग्री से बच्चों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी मदद मिलेगी।

खेल सामग्री मिलने के बाद श्री यादवेश इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार दुबे (IRAS) एवं महाप्रबंधक श्री ओम प्रकाश यादव (IRAS), रेल भूमि विकास प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Advertisement

विद्यार्थियों ने कहा कि खेल सामग्री मिलने से उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने भारतीय रेल वित्त निगम के अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह सामग्री उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

विद्यालय परिवार ने भी भारतीय रेल वित्त निगम के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार दुबे (IRAS) एवं महाप्रबंधक श्री ओम प्रकाश यादव (IRAS) के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद दिया।

खेल सामग्री की सौगात से श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेडवा में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह एवं नई उमंग देखने को मिली।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें