कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, मचा हड़कंप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, मचा हड़कंप कटरा।
  • जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित
  • माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में रविवार तड़के हेलीपैड टर्मिनल में अचानक आग लग गई।
  • आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़

कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, मचा हड़कंप

Advertisement

कटरा। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में रविवार तड़के हेलीपैड टर्मिनल में अचानक आग लग गई।

आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में हेलीपैड टर्मिनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए संबंधित टीमों ने कार्रवाई की। घटना के बाद टर्मिनल की स्थिति और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Advertisement

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच घटना को लेकर चिंता का माहौल देखा गया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
State India News
State India News
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें