पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 मरीजों की जांच का लक्ष्य

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पंडित
  • दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 मरीजों की जांच का लक्ष्य तेजीबाजार।
  • पंडित
  • दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजीबाजार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 मरीजों की जांच का लक्ष्य

तेजीबाजार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजीबाजार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 500 नेत्र रोगियों की जांच, चश्मा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित करने का लक्ष्य रखा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास निगम की मौजूदगी में लीलावती हॉस्पिटल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। टीम में डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. जनार्दन यादव एवं डॉ. प्रदीप चौधरी शामिल रहे। चिकित्सकों ने मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच कर ऑपरेशन के लिए मरीजों को चिन्हित किया। वहीं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर फार्मासिस्ट ओमप्रकाश ने निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।कृपाशंकर सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए आश्वासनशिविर को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र जांच, उपचार, ऑपरेशन एवं चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से बड़े जनरेटर की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से मिलकर अस्पताल की अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी बात की जाएगी।कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में मल्हनी सबसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा। उन्होंने कहा, “जब आंख ठीक रहेगी तो दृष्टि बढ़ेगी, दृष्टि बढ़ेगी तो दूरदर्शिता बढ़ेगी और लोग अच्छे-बुरे को बेहतर तरीके से देख पाएंगे।

Advertisement

”महिला डॉक्टर की तैनाती का आश्वासनस्थानीय पत्रकार संदीप गुप्ता की मांग पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द महिला चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र की महिलाओं को महिला संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी।शिविर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता श्यामराज सिंह, डॉ. विकास सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ आशु, महामंत्री पीयूष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, ग्राम प्रधान अरुण सिंह, राहुल मिश्रा, आजाद सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिंद, समाजसेवी राजरानी, विकास सिंह, शुभम सिंह सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें