हाईवे पर बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, कार डिवाइडर से टकराई; मौके से सुसाइड नोट मिलने की सूचना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • हाईवे पर बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, कार डिवाइडर से टकराई; मौके से सुसाइड नोट मिलने की सूचना जौनपुर।
  • बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर द्वारिका होटल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।
  • चलती कार में बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव (40) ने कथित
  • तौर पर खुद को गोली मार ली।

हाईवे पर बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली, कार डिवाइडर से टकराई; मौके से सुसाइड नोट मिलने की सूचना

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर द्वारिका होटल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। चलती कार में बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव (40) ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कार के अंदर पिस्टल और शराब की बोतल मिलने की बात सामने आई है।

Advertisement

मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना है। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

।घायल अवस्था में बैंक मैनेजर को सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक दुर्गेश श्रीवास्तव लखनऊ के निवासी थे और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सुजानगंज-सारहपंडरी शाखा में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

उनके परिवार में दो बेटियां हैं, जो लखनऊ में रहती हैं।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बैंक मैनेजर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। सुसाइड नोट में क्या लिखा है और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Suraj Jaiswal
Suraj Jaiswal ✓
State India News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें